{"_id":"1a00132b301549c2d1bcdf931eed756d","slug":"improve-test-results-raise-judicature-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम सुधारने में जुटा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम सुधारने में जुटा महकमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर इस बार शिक्षा विभाग बेहद गंभीर नजर आ रहा है। शासन स्तर पर भी परीक्षा परिणाम को सुधारे जाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं परिणाम को बेहतर बनाने के लिए जिले स्तर से भी अधिकारियों ने तमाम योजनाएं तैयार की है।
विज्ञापन
शनिवार को बीएसएम इंटर कालेज में हुई प्रधानाचार्यों की बैठक में अपर शिक्षा निदेशक डा. आरके उनियाल ने भी बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए प्रधानाचार्यों को गंभीरता से ध्यान देने की बात कही थी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्पारानी वर्मा की ओर से इस दिशा में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुष्पारानी ने बताया कि 20 दिसंबर तक कक्षा-10 और कक्षा-12 के सभी विषयों के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कोर्स पूरा कराना होगा। 21 दिसंबर से पहली प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। जबकि दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह में करानी होगी।
विज्ञापन