{"_id":"64909dc73b607545be048468","slug":"illegal-storage-of-liquor-and-beer-by-contract-165-boxes-haridwar-news-c-5-1-drn1065-182060-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ठेके से शराब-बीयर का अवैध भंडारण, 165 पेटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ठेके से शराब-बीयर का अवैध भंडारण, 165 पेटी जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल थाना क्षेत्र में ठेके से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब, बीयर भंडारण की सप्लाई करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। अवैध रूप से भंडारण करने पर 165 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर ली गई। ठेका पार्टनर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम वरिष्ठ उप निरीक्षक शहजाद अली, एएसआई चंद्रमोहन, आरक्षी नरेंद्र राणा, सुनील तोमर के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि औरंगाबाद-आन्नेकी में अंग्रेजी शराब ठेके से अवैध रूप से शराब का भंडारण किया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां दुकान में भारी मात्रा में शराब व बीयर मिली। दुकान मालिक मुकेश निवासी बड़ी आन्नेकी शराब भंडारण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
ठेकेदार मधु शर्मा निवासी जगजीतपुर कनखल के पार्टनर त्रिवेंद्र सिंह रावत निवासी सीएमटी कालोनी हल्द्वानी को बुलाकर पूछताछ की। जिसने शराब को स्टोर करवाया था। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि अलग-अलग शराब की 165 पेटी शराब जब्त की गई। शराब की दुकान के पार्टनर आरोपी त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।