फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Illegal recovery game in the name of user charge in the city

शहर में यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का खेल

Tue, 18 Jan 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery game in the name of user charge in the city
शहर में यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। कुछ लोगों की ओर से एक संस्था के नाम से यूजर चार्ज की रसीदें काटी जा रही हैं। शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कर रखी है। इसके लिए निगम की ओर से अधिकारिक रूप से दो संस्थाओं से अनुबंध किया गया है। इन संस्थाओं के कर्मचारी लोगों के घरों पर जाकर कूड़ा उठाने का काम करते हैं। मगर क्षेत्र में निगम से अनुबंधित दो संस्थाओं के अलावा एक तीसरी संस्था भी यूजर चार्ज के नाम पर रसीदें काट रही है। यही नहीं संस्था के कर्मचारियों की ओर से रेहड़ी पर सब्जी आदि बिक्री करने वालों से प्रतिमाह चार चार सौ रुपये की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

यह खेल लंबे समय से चल रहा है। शिकायत करने पर भी निगम के अधिकारियों ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब जगजीतपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों से कुछ लोगों से इसी तरह की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रसीद पर नंबर भी फर्जी डाला गया है। क्योंकि रसीद पर छपे नंबर पर बात करने का प्रयास किया जा रहा है तो वह उपलब्ध नहीं होना बताया रहा है। हालांकि, इस बार मामले की शिकायत नगर आयुक्त तक मिलने पर उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में केवल दो संस्थाओं को कूड़ा उठान करना और यूजर चार्ज वसूलने का अधिकार दिया गया है।
किसी तीसरी संस्था के यूजर चार्ज वसूलने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को लगाया है। जांच पूरी होने के बाद रसीद काटने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed