Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If there was no arrangement to send, the people of Garhwal sat on hunger strike

भेजने की व्यवस्था न हुई तो अनशन पर बैठ गए गढ़वाल के लोग

Fri, 08 May 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
If there was no arrangement to send, the people of Garhwal sat on hunger strike
भल्ला स्टेडियम के बाहर अनशन पर बैठे युवा। - फोटो : HARIDWAR
शहर और आसपास के इलाकों में काम करने वाले गढ़वाल और कुमाऊं के युवा घर जाने की उम्मीद हो लेकर भल्ला स्टेडियम के बाहर पहुंचे। जब यहां पर कोई व्यवस्था नहीं हुई तो उन्होंने वहीं अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि जब तक उन्हें घर नहीं भेजा जाता अनशन जारी रहेगा। दोपहर बाद मौके पर पुलिस खाना लेकर पहुंची और जबरन भोजन कराया। सभी युवक अब भी वहीं डटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गढ़वाल मंडल के पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली व कुमाऊं मंडल से पिथौरागढ़ व काशीपुर के करीब 50 युवा इस उम्मीद के साथ भल्ला स्टेडियम के बाहर पहुंचे कि प्रशासन को उनको घर भिजवा देगा। जब काफी देर तक उनकी सुनने कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो सबने वहीं पर अनशन शुरू करने की घोषणा की। जयदीप सिंह, सूरज पाल, विजय, सतपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, दीपक सिंह आदि ने कहा कि वे जिन फैक्ट्रियों और होटलों में काम करते थे वहां पर ठेकेदारों ने उनकी तनख्वाह आदि नहीं दी और कमरे खाली करने के लिए कह दिया। दोपहर बाद एलआईयू की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं के लिए भोजन का इंतजाम किया। बताया जाता है कि पुलिस ने दबाव बनाकर अनशन खत्म करवा दिया, लेकिन सभी युवा वहां से टस से मस नहीं हुए। इनका कहना था कि वह अब लौट नहीं सकते। हर हालत में अपने घर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

--------------
यूपी के मजदूरों ने यहीं काटी रात
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के करीब 50 मजदूर भी बृहस्पतिवार दिन से भल्ला स्टेडियम के बाहर ही बैठे हैं। प्रशासन की तरफ से इनकी भोजन की व्यवस्था कराई गई। रात को यह सभी मजदूर इन्हें पर रहे। शुक्रवार सुबह को देवपुरा चौक स्थित भारत सेवाश्रम संघ आश्रम के प्रमुख स्वामी वेदांतानंद महाराज ने मजदूरों की भोजन की व्यवस्था कराई। आनंद, राहुल, प्रवीण, हिमांशु आदि का कहना है कि जब तक उन्हें भेजने की व्यवस्था नहीं की जाती तो वे यही पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed