फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If there is an interruption on removing the electricity cable, then the fight

बिजली का केबिल हटाने पर टोका तो मारपीट

Fri, 18 Feb 2022 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
If there is an interruption on removing the electricity cable, then the fight
बिजली का केबल हटाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक अनुराधा निवासी ग्राम पूरणपुर साल्हापुर ने शिकायत देकर बताया कि आठ फरवरी की रात को वह भाभी कामिनी के साथ घर में खाना बना रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला पुरुषोत्तम उनके घर के अंदर जीने से छत पर गया। इसके तुुरंत बाद उनके घर की बिजली गुल हो गई। जब अनुराधा और कामिनी ने छत पर जाकर देखा तो पुरुषोत्तम वहां मौजूद था। दोनों महिलाओं ने पुरुषोत्तम से केबल हटाने के बारे में पूछा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पुरुषोत्तम घर से किरणपाल व उसकी पुत्री करिश्मा, बुलबुल, कामनी, अभिलाषा पुत्री छत्रपाल हर्ष पुत्र छत्रपाल आए और मारपीट करने लगे। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लाडो, अजय, अरविंद उनके घर पर आए और जान बचाई। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed