फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   I am being neglected in Congress: Kishor

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस में हो रही उपेक्षा, जितना योगदान हरीश रावत का उतना है मेरा- किशोर

Mon, 13 Sep 2021 12:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 12:35 PM IST
सार

रानीपुर मोड़ के निकट एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही कांग्रेस में उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी में जब वो राजीव गांधी के चुनाव प्रभारी थे। तब वो भारी मतों से जीते थे।

विज्ञापन
I am being neglected in Congress: Kishor
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस में उनके साथ न्याय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस को स्थापित करने में जितना योगदान हरीश रावत का है, उसका 10-20 प्रतिशत सहयोग तो मेरा भी है। लेकिन आज तक वह न्याय के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन


रानीपुर मोड़ के निकट एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही कांग्रेस में उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी में जब वो राजीव गांधी के चुनाव प्रभारी थे। तब वो भारी मतों से जीते थे। उसके बाद राजीव गांधी ने उन्हें वहीं से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैने वहां से चुनाव न लड़कर पहाड़ क्षेत्र का विकास करना उचित समझा। 2002 में कांग्रेस सरकार में उन्हें मंत्री होना चाहिए था। वह लाभ उन्हें नहीं मिला। पहले ही संगठन में बड़ा पद मिल जाना चाहिए था, वो नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा जाने तक में भी उनके साथ भेदभाव किया गया, लेकिन वह आज भी जो वह हैं, वह फिर भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है। वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। वह प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सदैव काम करते रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेसी नेता विभाष मिश्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed