फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Husband accused of giving triple talaq in police station itself, complaint lodged

Haridwar News: पति पर कोतवाली में ही तीन तलाक देने का आरोप, तहरीर दी

Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of giving triple talaq in police station itself, complaint lodged
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली परिसर में ही मंगलवार को पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगा है। आरोप है कि इससे पहले ससुर व अन्य ने मारपीट की। विवाहिता ने पति, सास-ससुर और ननदोई के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सराय क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ला चौहानान निवासी दिलनवाज उर्फ सोनी से साल 2020 में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट होती रही और कई बार उसे घर से निकाल दिया। बिरादरी के लोगों की मध्यस्थता से वह कई बार ससुराल लौटी, लेकिन हालात नहीं बदले।
विज्ञापन

मंगलवार को सास ने दहेज को लेकर झगड़ा किया। विरोध किया तो सास ने ससुर और ननदोई को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया। कोतवाली में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष को बुलाया। मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची तो वहां ससुर ने उससे मारपीट की। अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। तब पति ने सबके सामने तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed