फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hundreds of saplings planted, Gurukul professor giving message of environmental protection

सैकड़ों पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे गुरुकुल के प्रोफेसर

Fri, 05 Jun 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of saplings planted, Gurukul professor giving message of environmental protection
आज विश्व पर्यावरण दिवस है। ऐसे में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के कार्य में लगे गुरुकुल कांगड़ी विवि में जंतु एवं पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितिन कांबोज से प्रेरणा लेने चाहिए। डॉ. कांबोज ने लगातार दो माह के प्रयास से भगवतीपुरम कॉलोनी में सैकड़ों छायादार, फलदार और फूलों के पौधे लगाकर कॉलॉनी को हराभरा बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन

डॉ. नितिन कांबोज पर्यावरण संरक्षण को लेकर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। गुरुकुल कांगड़ी विवि में प्रत्येक वर्ष सैकड़ों पौधे लगाए जाने का कार्य उनके द्वारा लंबे समय के किया जा रहा है। लॉकडॉउन में भी उन्होंने कॉलोनी के ही कुछ युवाओं को साथ लेकर गुरुकुल कांगड़ी विवि से लगी कॉलोनी भगवतीपुरम में सड़क किनारे सैकड़ों आम, नीम, अमरूद, जामुन आदि फलदार, छायादार और फूलों के पौधे लगाकर कालॉनी को हराभरा बनाने का कार्य किया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें डॉ. नितिन कांबोज से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे लाना चाहिए। वहीं डॉ. कांबोज ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने कुछ परेशानी जरुर आई, लेकिन कॉलोनी वासियों के सहायोग से उन्होंने सैकड़ पर पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed