फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hotel sealed in prostitution case

देह व्यापार में प्रयोग हो रहा होटल सील

Mon, 31 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Hotel sealed in prostitution case
देह व्यापार में प्रयोग होने वाले होटल को तहसील प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। पिछले दिनों होटल में देह व्यापार का मामला पुलिस ने पकड़ा था। जिस पर होटल को सील करने की संस्तुति रिपोर्ट पुलिस की ओर से जिलाधिकारी को भेजी गई थी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मोहम्मद कुन्हारी स्थित प्रिंस होटल में पुलिस ने 11 जनवरी को छापा मारा था। होटल में देह व्यापार का मामला पकड़ा गया था। पुलिस ने होटल में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को मौके से गिरफ्तार भी किया था। होटल स्वामी मोहम्मद कुन्हारी निवासी अफजाल मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

जांच में पाया गया था कि होटल में पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं की रजिस्टर में कोई एंट्री भी नहीं की गई थी। जिससे पुलिस ने पांच पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार की अधिनियम में मुकदमा भी दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को होटल को सील करने की संस्तुति रिपोर्ट भेजी थी। जिससे सोमवार को एसडीएम पूरण सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार सुरेश पाल सैनी ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed