{"_id":"691b6c706141a8a37401a8d4","slug":"hotel-owner-killed-after-being-hit-by-truck-colleague-critical-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-140934-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ट्रक की चपेट में आने होटल संचालक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ट्रक की चपेट में आने होटल संचालक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार होटल संचालक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को मेला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार की आधी रात की है। जब खड़खड़ी क्षेत्र में होटल चलाने वाले रितिक (24 निवासी नजीबाबाद बिजनौर और उसका साथी दिनेश निवासी नागल बिजनौर स्कूटी पर चंडी चौक की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर बड़ी शिवमूर्ति के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रहे पंजाब नंबर के एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को मेला अस्पताल में भिजवाया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। घायल दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि रितिक ने खड़खड़ी क्षेत्र में होटल लीज पर लिया हुआ था।