{"_id":"6290e3f8d737b767940921c2","slug":"hotel-advance-pack-from-weekend-to-somvati-amavasya-haridwar-news-drn4129189112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड से सोमवती अमावस्या तक होटल एडवांस पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड से सोमवती अमावस्या तक होटल एडवांस पैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड के साथ पड़ रहे सोमवती अमावस्या स्नान के लिए धर्मनगरी के सभी होटल और धर्मशालाएं तीन दिन के लिए एडवांस में बुक हो गई हैं। जानकारी के अनुसार 95 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सकती है।
शनिवार और रविवार को वीकेंड हैं। सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। सोमवती अमावस्या का स्नान का काफी महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा पर 12 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी। इस वीकेंड और स्नान पर्व पर भी काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। यात्री अपनी सुविधा को देखते हुए धर्मनगरी में होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके हैं। ज्यादातर होटल और धर्मशालाओं के कमरे पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। वहीं धर्मनगरी के रेस्टोरेंट, नग, मूर्ति विक्रेता, सजावटी सामान विक्रेता व कपड़ा विक्रेताओं ने ज्यादा सामान मंगवा लिया है। दुुकानदारों का मानना है कि इस बार बुद्ध पूर्णिमा से ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। वहीं पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
- वीकेंड व सोमवती अमावस्या पर अच्छी भीड़ रहेगी। यात्रियों ने ऑनलाइन कमरों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा से ज्यादा यात्रियों के हरिद्वार में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, हरिद्वार
- बुद्ध पूर्णिमा के बाद अब वीकेंड व सोमवती अमावस्या का स्नान भी दुकानदारों को राहत देगा। स्नान पर्व को देखते हुए माल मंगवाया गया है।
- राजेंद्र वधावन, नग-मूर्ति विक्रेता, सुभाष घाट