{"_id":"62c5a2c27d3d655d7050ac69","slug":"home-delivery-of-gas-cylinders-will-not-be-interrupted-haridwar-news-drn4164713174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाधित नहीं होगी गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाधित नहीं होगी गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी
विज्ञापन
कांवड़ मेले में तेल और घरेलू गैस सिलिंडर की शहरवासियों को परेशानी न हो, इसके लिए पूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर तेल कंपनियों को ढाई-ढाई हजार पेट्रोल और डीजल रिजर्व में रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैस एजेंसियों को भी शत-प्रतिशत होम डिलीवरी करने के लिए कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर गैस गोदामों पर कोई कांवड़ यात्रा के दौरान सिलिंडर लेते हुए मिला तो एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना संक्रमण के दो साल बाद कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। भारी संख्या में कांवड़ यात्रियों के आने से जिला प्रशासन भी व्यवस्था और सुरक्षा करने के इंतेजाम में लगा हुआ है, लेकिन तमाम व्यवस्थाएं करने के बाद भी रूट डायवर्ट करने और शहर में जाम लगने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। इससे शहरवासियों को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होम डिलीवरी कराने के लिए बुधवार को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने गैस व तेल कंपनियों के अधिकारियों और एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में घरेलू गैस सिलिंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की जाए। किसी भी उपभोक्ता को गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए न बुलाए जाए। कहा कि गैस गोदामों पर पूरी क्षमता के साथ गैस सिलिंडर उपलब्ध हों ताकि समय रहते गोदामों में रखे गैस सिलिंडरों प्रयोग किया जा सके। कहा कि अगर इसमें कोई कोताही की गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे भी ढाई-ढाई हजार लीटर पेट्रोल और डीजल आरक्षित श्रेेेणी में रखें। हालांकि, अभी तक 1500-1500 लीटर तेल ही रिजर्व में रखने की अनुमति पंट्रोल पंपों को है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से कांवड़ मेले को देखते हुए एक-एक हजार की आरक्षित क्षमता और बढ़ा दी गई है। इस दौरान एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि उनके वाहनों को कांवड़ यात्रा के दौरान रोक दिया जाता है। इससे उन्हें तेल और गैस की सप्लाई करने में दिक्कत उठानी पड़ती है।
जिला खाद्य आपूर्ति ने उन्हें जिलाधिकारी की ओर से एंट्री पास बनवाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड हरिद्वार की सेल्स ऑफिसर लीना चौधरी, रुड़की के मोहित बिष्ट, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के आयुष अग्रवाल, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के शशिकांत भगत, पुष्पक गैस एजेंसी के संचालक राजीव गुप्ता, रुद्रा भारत गैस एजेंसी के निर्दोष ममगाईं आदि मौजूद रहे।
आमजन भी पहले ही भरवा लें गैस सिलिंडर
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि कांवड़ मेले में गैस और तेल पदार्थों की कोई कमी नहीं रहेगी। फिर भी उपभोक्ता गैस सिलिंडरों को कांवड़ मेला शुरू होने से पहले ही भरवा लेंगे तो अच्छा रहेगा। इससे वे किसी भी परेशानी से बचे रहेंगे।