फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Holy stick will leave for Uttarakhand Yatra from today

आज से उत्तराखंड यात्रा पर रवाना होगी पवित्र छड़ी

Sun, 09 Oct 2022 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:19 AM IST
सार

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी नगर परिक्रमा के बाद रविवार को चारों धाम समेत उत्तराखंड के पौराणिक धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकल जाएगी।दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सफल निर्विघ्न यात्रा संपन्न किए जाने की कामना की।

विज्ञापन
Holy stick will leave for Uttarakhand Yatra from today

विस्तार

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी नगर परिक्रमा के बाद रविवार को चारों धाम समेत उत्तराखंड के पौराणिक धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकल जाएगी। यात्रा दोपहर 12 बजे सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात प्रस्थान करेगी। शनिवार को पवित्र छड़ी कनखल स्थित पौराणिक तीर्थ दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां पूजा अर्चना कर यात्रा की सफलता की कामना की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमंहत हरिगिरि, जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि, पूर्व सभापति श्रीमहंत उमा शंकर भारती, सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर कपिल पुरी, श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, श्रीमहंत कुशपुरी, महंत पूर्णागिरि, महंत धीरेंद्र पुरी नागा संन्यासियों के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां महानिर्वाणी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित अखाड़े के पदाधिकारियों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सफल निर्विघ्न यात्रा संपन्न किए जाने की कामना की।
विज्ञापन

पवित्र छड़ी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिहरानंद आश्रम स्थित पारदेश्वर शिव मंदिर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने छड़ी की पूजा अर्चना की और पारदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इससे पूर्व भूपतवाला के गोकर्ण धाम में महामंडलेश्वर कपिल मुनि, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी, श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमंहत केदार पुरी ने भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed