{"_id":"69a2cf65223529c84d0c2634","slug":"holi-milan-celebration-celebrated-with-great-pomp-at-swatantrata-puri-ashram-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145574-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्वतंत्र पुरी आश्रम में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्वतंत्र पुरी आश्रम में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित स्वतंत्र पुरी आश्रम में हरिद्वार धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समिति के अध्यक्ष महंत भीमसेन, महामंत्री मनोज बिष्ट और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। जूना अखाड़ा के श्रीमहंत केदार पुरी महाराज ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि होली का पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस दौरान मनोज बिष्ट, सोनू शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, राजेश सूद, श्रीमहंत अन्नपूर्णा पुरी, श्रीमहंत महेश पुरी, दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।