फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   High Voltage Electrical Equipment Funke

हाईवोल्टेज से विद्युत उपकरण फुंके

Wed, 04 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 04 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित आवासीय कालोनी गंगा विहार में मरम्मत के दौरान विद्युत लाइन गलत जोड़ने से एकाएक वोल्टेज बढ़ गई। जिसके चलते अधिकतर घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इससे गुस्साए लोगों ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार अथवा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पावर कारपोरेशन से क्षतिपूर्ति की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगा विहार कालोनी निवासी रोमित अग्रवाल, राजकुमार, अशोक बजाज, संतोष व उमेश कुमार आदि विद्युत वितरण उप संस्थान भूपतवाला पहुंचे। उसके बाद सभी ने उपखंड अधिकारी अमीचंद के माध्यम से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगरीय को एक ज्ञापन भिजवाया। इसमें इन्होंने शिकायत की कि निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही से कालोनी के कई परिवारों के इलेक्ट्रोनिक उपकरण फुंक गए हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लज्जाराम धर्मशाली के बाहर एक जेसीबी चालक ने टक्कर मारकर विद्युत लाइन का पोल तोड़ दिया था।
विज्ञापन


लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को दिनभर नया पोल खड़ा करने व टूटी लाइन को जोड़ने में लगाया गया। रात लगभग 7.30 व 8 बजे के बीच अप्रशिक्षित मजदूरों ने लाइन के तार गलत जोड़कर लाइन चालू की तो यकायक लोगों के घरों में धमाके के साथ टीवी, एलसीडी, फ्रिज, पंखा, इनवर्टर, कंप्यूटर, सेटअप बॉक्स, सीएफएल, ट्यूब लाइट आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं ने फुंके सामान की भरपाई कराने के साथ गैर जिम्मेदार और लापरवाह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
गंगा विहार कालोनी के उपभोक्ताओं का एक ज्ञापन मिला है। इसे अधिशासी अभियंता को भेजा जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं के उपकरण फुंके हैं इससे इनकार नहीं किया जा सकता। किस कारण से ऐसा हुआ इसकी जांच कराकर विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
-अमीचंद, उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण खंड भूपतवाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed