फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Health services and vaccination affected

कार्यबहिष्कार कर सीएमओ दफ्तर पर गरजे एनएचएम कर्मी

Fri, 10 Dec 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Health services and vaccination affected
मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मी । - फोटो : HARIDWAR
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम ) के कर्मचारी का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यबहिष्कार के कारण स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छह दिसंबर से एनएचएम कर्मचारियों ने दो सूत्री मांग को लेकर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया था। नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले शुरू हुए कार्यबहिष्कार में स्वास्थ्य कर्मचारी हरियाणा सरकार की तर्ज पर अपना अलग से कैडर बनाने और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार पर रहने से बच्चों की जांच, टीवी की दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच आदि स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही बाधित हो रही थीं। शुक्रवार को मांगों को पूूरा कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार में टीकाकरण भी शामिल कर दिया। इसका असर यह हुआ कि जहां पहले रोजाना डेढ़ सौ के आसपास टीकाकरण केंद्र लगाकर 15 हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा था, शुक्रवार को केवल आठ हजार लोगों को टीके लग सके।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवा में लगे एनएचएम कर्मचारी वहां से भी हट गए। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संगठन के जिलाध्यक्ष डा. मनवीर सिंह ने कहा कि कहा कि यदि मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. विवेक खन्ना, अश्वनी कुमार, डॉ. प्रियंका सिंह, दिनेश प्रसाद पंत, सुशील कुमार, राजेश प्रभा, प्रियंका चौधरी, रश्मि चौहान, अंजू चौहान, शबाना अंसारी, मुनेश चौहान, नंदिनी चौहान, प्रीति चौहान, वर्षा चौहान, शालू चौहान, सत्य प्रकाश, आशुतोष भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed