फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He said the country's new energy: Gangawar

मोदी ने दी देश को नई ऊर्जा: गंगवार

Mon, 01 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को नई ऊर्जा दी है। हर क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि सुधरी है। भाजपाइयों से उन्होंने केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

केंद्र सरकार के करीब पौने दो वर्ष के कार्यकाल के बारे में जनराय जानने और उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए रविवार को संतोष गंगवार हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि अभी तक के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया देशभर में 20 टेक्स टाइल्स पार्क खोले जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, डिजीटल इंडिया, स्मार्ट सिटी योजना, मुद्रा बैंक, संशोधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, इंद्रधनुष, अल्पसंख्यक कौशल विकास उस्ताद योजना जैसी कई योजनाएं बनाकर विभिन्न वर्गों के लोगों की जीवनशैली में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं। स्वच्छ गंगा के लिए नमामि गंगा समेत कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। हरिद्वार समेत कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों से बचने का प्रयास करते हुए संतोष गंगवार बार-बार सवालों को बगल में बैठे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की ओर टाल देते थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान ने उन्हें कई सुझाव दिए।
विज्ञापन


इन्होंने किया स्वागत
हरिद्वार पहुंचने पर उनका भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, महामंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, कुसुम गंाधी, राजीव भट्ट, पंकज सहगल, संजय त्रिवाल, संदीप शर्मा, अर्जुन पाल, विनोद मिश्रा, रोहन सहगल, सरोज जाखड़, देवेंद्र प्रधान, आशु चौधरी, मनोज गौतम, प्रशांत श्रीवास्तव, मोहन बिष्ट, रीता चमोली, रश्मि चौहान, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, सीमा चौहान आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे नहीं किए स्मार्ट सिटी के मानक: निशंक  
हरिद्वार। पूर्व सीएम और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड को एक भी स्मार्ट सिटी इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि राज्य सरकार ने कोई मानक पूरे नहीं किए। पत्रकारों से वार्ता में निशंक ने कहा कि केंद्र विकास के लिए राज्य सरकार को रिकॉर्ड धनराशि उपलब्ध करा रही है। लेकिन राज्य सरकार राशि का सदुपयोग नहीं कर पा रही है। अर्द्धकुंभ के लिए अभी तक पैसा नहीं दिए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय भी कुंभ के लिए पैसा केंद्र ने अंतिम चरण में ही दिया था। विहिप नेत्री साध्वी प्राची की ओर से खनन समर्थित आंदोलन को समर्थन देने के बारे में पूछे जाने पर निशंक ने कहा कि वे हमेशा नियोजित चुगान के पक्षधर हैं। लेकिन यह सरकार खनन के नाम पर नदियों का दोहन करा रही है। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed