फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He gave a new direction to the country's development

मोदी ने दी देश के विकास को नई दिशा

Sat, 17 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 17 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
He gave a new direction to the country's development
pm modi birthday progaram - फोटो : amarujala

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया। मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए गंगा में दुग्धाभिषेक करने के साथ ही मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर केंद्र सरकार की कार्यों और भाजपा की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रमों का शुभारंभ सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री मदन कौशिक तथा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर के नेतृत्व में गंगा के दुग्धाभिषेक के साथ किया गया।भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। यही वजह है कि भारत दुनिया में महाशक्ति के रूप में उभरा है। पूर्व मंत्री मदन कौशिक व रानीपुर के विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर सविस्तार प्रकाश डाला। उन्होंने  दावा किया कि इस बार उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता मोदी सरकार की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए काम करेंगे। समारोह को ज्वालापुर के विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्रि, जिला महामंत्री डा. जयपाल चौहान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, मन्नू रावत, संजय त्रिवाल, हरीश मल्होत्रा, रेणु शर्मा, अनामिका शर्मा और पूनम चौहान ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मोदी एप्स की लांचिंग भी की गई। भाजपा सोशल मीड़िया प्रकोष्ठ के संयोजक आशीष झा ने एप्स के बारे में जानकारी दी। इससे पहले जिला अस्पताल पहुंचकर सांसद निशंक, विधायक मदन कौशिक, आशुतोष शर्मा तथा नरेश शर्मा और अन्य नेताओं ने मरीजों को फल भी बांटे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
 भाजयुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवक दिवस के रूप में  मनाते हुए जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष हरजीत  सिंह के नेतृत्व में हुए शिविर का शुभारंभ सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने  किया। शिविर में पहुंचे विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, चंद्रशेखर भट्टेवाले,  जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने युुवाओं का  उत्साहवर्धन किया। मेयर मनोज गर्ग ने रक्तदान कर अन्य को भी प्रेरित किया।  रक्तदान करने वालों में हरजीत सिंह, विनीत जौली, मोहित चौधरी, संजय चौहान,  राहुल कुमार, अशोक, विक्की शर्मा, रेशु चौहान शामिल हुए।

दिव्यांगों की सेवा कर मनाया जन्मदिन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सप्तसरोवर मार्ग स्थित अजरानंद अंध विद्यालय  में दिव्यांगों को फल बांटे गए। विधायक ने अपनी निधि से पांच लाख देने की भी घोषणा की।

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक युग के विश्वकर्मा हैं। मोदी आधुनिक भारत को वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक शक्ति के रूप में विकसित करने का काम कर रहे हैं। कनखल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल और मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश मंत्री पूनम झा, संजीव चौधरी, सूरज मल्होत्रा, संगीता गुप्ता, दीपकनाथ, विदित शर्मा, रवि जैसल, सौरभ शर्मा, विनीत जौली, मृदुल कौशिक, डा. हर्षवर्धन जैन, विकल राठी, भक्त दुर्गादास, विजय ग्वाड़ी, आदित्य बंसल, दीपांशु विद्यार्थी, गौरव सचदेवा आदि शामिल रहे।

चाय पिलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन
 लघु व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शनिवार को नए अंदाज में मनाया। चंडीघाट पर नरेंद्र मोदी टी स्टाल लगाकर तीर्थयात्रियों और अन्य को मोदी सरकार की नीतियां भी बताई गई।


 लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। चोपड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से लाखों लोगों को रोजगार मिला है। उत्तराखंड विकास मंच के प्रदेश महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि सेवा दिवस के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाकर पूरे देशभर में उनकी कर्मशीलता का संदेश देना चाहते है।  इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय त्रिवाल, गौरव शर्मा, संदीप शर्मा, प्रभात चौधरी, साधुशरण पंडित, ओमप्रकाश भाटिया, धर्मपाल कश्यप, बसंत कुमार, श्रीकृष्ण लोधी, मोतीराम, अरुण अग्रवाल और राजकुमार आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed