फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar won the match by two wickets in a thrilling match

रोमांचकारी मुकाबले में हरिद्वार ने दो विकेटों से जीता मैच

Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Haridwar won the match by two wickets in a thrilling match
जमालपुर में क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। - फोटो : HARIDWAR
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से जमालपुर क्रिकेट मैदान पर चल रही अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सोमवार को हरिद्वार क्रिकेट क्लब और प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच मैच खेला गया। रोमांचकारी मुकाबले में हरिद्वार क्लब दो विकेट से विजेता रहा। मैच का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन

सोमवार को टॉस हरिद्वार क्रिकेट क्लब ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ज्वालापुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30-30 ओवर के मैच में 96 रन बनाए। टीम की तरफ से आदर्श ने 36, अवि ने 22 और उत्कर्ष ने 14 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरिद्वार क्रिकेट क्लब की तरफ से पीयूष ने दो व कुशाग्र, आदित्य, राज ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार क्लब की टीम ने 22.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। टीम ने आठ विकेट गंवाकर दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से पार्थ ने 45, आदित्य ने 10 रनों का सहयोग दिया। मैच के अंपायर विनय शर्मा, राहुल गुप्ता व स्कोरिंग अश्वनी ने की। मैच के पर्यवेक्षक चंद्रमोहन व कुलदीप सिंह असवाल रहे। एसोसिएशन के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि मंगलवार को जिमखाना क्रिकेट एकेडमी हरिद्वार व नवयुवक रुड़की बी टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed