{"_id":"6110201d8ebc3ef3985d8363","slug":"haridwar-under-the-leadership-of-nationalist-janlok-haridwar-news-drn386947117","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपा (सत्य) के कार्यकर्ताओं ने किया हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपा (सत्य) के कार्यकर्ताओं ने किया हाइवे जाम
विज्ञापन
हरिद्वार-दून हाईवे पर जाम लगाते राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के कार्यकर्ता ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के संयोजक शेर सिंह राणा के नेतृत्व में हरिद्वार में जनसभा और रैली शुरू होने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। शेर सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित ऋषिकुल चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने गए सीओ सिटी से एक कार्यकर्ता ने अभद्रता कर दी। इससे पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। इसके बाद शेर सिंह राणा ने हाईवे पर ही पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कार्यक्रम नहीं हो सका।
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा ने रविवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर जनसभा व ऋषिकुल मैदान से शहर कोतवाली तक रैली निकालने का आह्वान किया था। पार्टी कार्यकर्ता जिलेभर से ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर पहुंच रहे थे। इस दौरान लक्सर की तरफ से आ रहे कार्यकर्ताओं को पथरी, फेरूपुर, सुल्तानपुर के पास पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं को रोके जाने की खबर शेर सिंह राणा को मिली तो वह कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकुल मैदान से दिल्ली-दून हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। बातचीत के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक चलती रही। शेर सिंह राणा जगह-जगह पर रोके गए कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर मौजूद कार्यकर्ताओं को लाठियां फटकार पर वहां से भगाया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
------
ज्ञापन में यह की गई मांग
हरिद्वार। शेर सिंह राणा ने ज्ञापन देते हुए बताया कि स्थानीय उद्योगों में 70 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी। 15 से 20 फीसदी लोगों को ही सिडकुल, बहादराबाद समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बनी इकाइयों में रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों में दूसरे प्रदेशों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। जिससे उत्तराखंड का युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार को 15 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार और इंटर के बेरोजगार को 5 हजार रुपये देने की घोषणा करें। इसके साथ ही 35 साल तक के उम्र वालों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
------
यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष रामनिवास राणा, राकेश तोमर, धर्मवीर डाबला, युधिष्ठिर, संदीप चौहान, मनीष चौहान, वीरेंद्र राणा, सर्वेश कुमार, राजवीर गुर्जर, सौरभ ठाकुर, यशपाल राणा, बलवान ठाकुर, पवन सोम, ललित चौहान, अखिलेश प्रताप, काकुल, विवेक, अनुज, छोटू, सौर्य प्रताप, आकाश, रामयश राणा आदि शामिल रहे।