फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: The echo of Bol Bum from the streets of Dharmanagari to the highway, crowds of Kanwariyas seen from Ganga Ghats to the markets

हरिद्वार: धर्मनगरी की गलियों से हाईवे तक बोल बम की गूंज, गंगाघाटों से लेकर बाजारों तक नजर आ रही कांवड़ियों की भीड़

Thu, 24 Feb 2022 01:29 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Feb 2022 01:29 AM IST
सार

महाशिवरात्रि एक मार्च को है। धर्मनगरी का नजारा इस बार श्रावण मास की तरह नजर आ रहा है। बसों, ट्रेनों के साथ ही अपने वाहनों से इस बार कांवड़िया धर्मनगरी गंगाजल लेने के लिए पहुंचे रहे है। दो साल बाद कोरोना संक्रमण का असर कम होने व मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही धर्मनगरी में कांवड़ियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Haridwar: The echo of Bol Bum from the streets of Dharmanagari to the highway, crowds of Kanwariyas seen from Ganga Ghats to the markets
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा में इस बार धर्मनगरी में श्रावण मास जैसा नजारा नजर आ रहा है। धर्मनगरी की गलियों से लेकर हाईवे पर बम-बम की गूंज सुनाई दे रही है। बाजारों में जहां श्रद्धालु कांवड़ और कांवड़ियों की वेशभूषा खरीदने में जुटे हैं। वहीं गंगा घाटों से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में यात्रियों की भीड़ है।

विज्ञापन


फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि एक मार्च को है। धर्मनगरी का नजारा इस बार श्रावण मास की तरह नजर आ रहा है। बसों, ट्रेनों के साथ ही अपने वाहनों से इस बार कांवड़िया धर्मनगरी गंगाजल लेने के लिए पहुंचे रहे है। दो साल बाद कोरोना संक्रमण का असर कम होने व मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही धर्मनगरी में कांवड़ियों की संख्या बढ़ी है। यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से आनी वाली बसों में बड़ी संख्या में कांवड़ियां आ रहे हैं। इसके बाद कांवड़ियां कांवड़ व अन्य जरूरत का सामान खरीदकर हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर पहुंचकर गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन

शहर के अपर रोड, बड़ा बाजार, मोती बाजार, ठंडा कुआं बाजार में यात्री माला, कांवड़ियों की वेशभूषा, कृत्रिम फूलों की मालाएं खरीदने में जुटे हैं। वहीं भीमगोड़ा से लेकर हरकी पैड़ी तक अस्थायी दुकान भी सज गई हैं। यहां पर कांवड़ सजाने के लिए खिलौने व अन्य सामान की खरीदारी हो रही है।

ट्रैक्टर-ट्रालियों में बज रहा डीजे

श्रावण मास की तरह इस बार रोडीबेलवाला मैदान समेत अन्य पार्किंग स्थल में ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या काफी नजर आ रही है। वहीं लोडर वाहनों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रियों ने अपने वाहनों में डीजे लगाए हैं और इसमें भोले के गीत बजे रहे हैं।

हाईवे पर भी सज गईं खाने की दुकानें

श्रावण मास में ही अक्सर हाईवे पर खाने की दुकानें नजर आती थीं। मगर इस बार फाल्गुन में भी खाने की दुकान सज गई हैं, जहां कांवड़ियां बैठकर अपनी थकान उतराने के साथ ही नाश्ता व खाना खाकर अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed