फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against the mistreatment of Tilakraj Behar

Haridwar News: तिलकराज बेहड़ से दुर्व्यवहार के विरोध में पंजाबी महासभा का प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Protest against the mistreatment of Tilakraj Behar
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने महासभा के संरक्षक एवं विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ किच्छा में हुए कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के साथ हाथापाई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौंपा गया। इस दौरान सुनील अरोड़ा, डॉ. संदीप कपूर, राजू ओबरॉय, राम अरोड़ा, प्रदीप कालरा, राकेश मल्होत्रा, नागेश वर्मा, शिवम ब्रह्म, ओम पाहवा, हरविंदर सिंह उप्पल और रिंकू खंडूजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed