{"_id":"6ab3e337332a83226d086db6","slug":"four-hour-notice-power-supply-restored-after-seven-hours-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154424-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चार घंटे की सूचना, सात घंटे बाद चालू हुई बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चार घंटे की सूचना, सात घंटे बाद चालू हुई बिजली सप्लाई
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों ने झेली परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। ऊर्जा निगम ने मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे बिजली बंद रखने की सूचना दी थी, लेकिन आपूर्ति करीब सात घंटे बाद बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई, वहीं बाजारों में कारोबार भी प्रभावित रहा।
ऊर्जा निगम की ओर से कड़च्छ उपसंस्थान से जुड़े रेलवे रोड, फैक्टरी और श्रीराम चौक फीडर पर कवर्ड कंडक्टर बदलने का काम कराया गया। इसके लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इस दौरान कटहरा बाजार, गुरुद्वारा रोड, पुरानी सब्जी मंडी, तेलियान, कोटरावान, कैथवाड़ा, मंडी का कुआं, बकरा मार्केट, कड़च्छ, आंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, श्रीराम चौक और रेलवे रोड समेत आसपास के इलाकों में लोग परेशान रहे।
निगम ने दोपहर दो बजे तक काम पूरा कर आपूर्ति बहाल करने की जानकारी दी थी। हालांकि मरम्मत कार्य में अतिरिक्त समय लगने के कारण शाम करीब पांच बजे बिजली चालू हो पाई। स्थानीय निवासी राहत हुसैन, अलीनवाज, अनिल कुमार, सतीश, विशाल चौहान ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे भी एक घंटे बिजली गुल रही थी। इसके बाद 10 बजे दोबारा आपूर्ति बंद कर दी गई। उमस भरी गर्मी के बीच दिनभर बिजली न होने से काफी दिक्कत हुई। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा करने में अनुमान से अधिक समय लग गया था। काम पूरा होते ही शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।