{"_id":"5d5d86088ebc3e6c20664d98","slug":"haridwar-shooters-dominated-in-rifle-shooting-haridwar-news-drn317070953","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल शूटिंग में छाए हरिद्वार के निशानेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल शूटिंग में छाए हरिद्वार के निशानेबाज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइफल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से हाल ही में देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित 16वीं उत्तराखंड इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में हरिद्वार के मेधावी निशानेबाज छाए रहे। कई बच्चों ने अलग-अलग वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
खेल इंडिया ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेल इंडिया ट्रस्ट, शिवालिक नगर की शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु निशानेबाजों ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। 10 मीटर पीप साइट अंडर-12 छात्र वर्ग की टीम स्पर्धा में शेखर नेहरा ने रजत पदक प्राप्त किया। 10 मीटर पीप साइट की टीम स्पर्धा में डीपीएस रानीपुर के शेखर नेहरा, अथर्व गोयल और मृगांक की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 10 मीटर पीप साइट अंडर-14 आयु वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में रीत करदम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 10 मीटर पीप साइट छात्रा वर्ग अंडर-14 टीम स्पर्धा में डीपीएस रानीपुर की रीत करदम, पावनी गुप्ता और श्रेयसी वत्स ने रजत पदक प्राप्त कर अपने स्कूल और हरिद्वार का नाम रोशन किया। 10 मीटर पीप साइट अंडर-12 छात्रा वर्ग की स्पर्धा में डीपीएस की अविका धीमान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रीत को राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया। खेल इंडिया शूटिंग एकेडमी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल इंडिया के कोच बलकार सिंह, नितिन तोमर, सचिन, हैप्पी मावी, अभय राणा, हर्ष चौहान, अभिषेक, मदन लाल, शैलेंद्र करदम प्रणव चौधरी, सौरव शर्मा, आदित्य, अमृता अरोड़ा, मुदित वत्स तथा अभय सिंह आदि रहे।