{"_id":"6aca07e5f90f0403f00fba18","slug":"haridwar-news-woman-asi-arrested-for-accepting-ten-thousand-bribe-to-settle-financial-dispute-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, लेनदेन विवाद में समझौता कराने के नाम पर मांगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, लेनदेन विवाद में समझौता कराने के नाम पर मांगी रकम
Sat, 10 Oct 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:11 PM IST
सार
लेनदेन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता विभाग ने कार्रवाई की है। हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई को 10 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतर्कता विभाग की टीम ने शनिवार को रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एएसआई ने दो पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सतर्कता विभाग के मुताबिक, टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई शिकायतकर्ता के पक्ष में मामला निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित की।
विज्ञापन
उत्तराखंड: लुढ़कते-लुढ़कते, घिसते-घिसते शून्य में मिल सकता हूं, लेकिन टूट नहीं सकता, हरीश रावत की दो टूक
विज्ञापन
इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। शनिवार, 10 अक्टूबर को सतर्कता विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।