फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Muslim youth asked for permission to perform Jalabhishek told that the threat of life from anti-social element

Uttarakhand: मुस्लिम युवक की जलाभिषेक करने की इच्छा नहीं हुई पूरी, अनुमति देने से पुलिस ने किया इनकार

Tue, 01 Mar 2022 05:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

सरफराज भगवान शिव की श्रावण पर हरकी पैड़ी से जल भरकर बहारपीली थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार स्थित कुण्डी सोठा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहता है। उसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द का संदेश देने का है।

विज्ञापन
Haridwar: Muslim youth asked for permission to perform Jalabhishek told that the threat of life from anti-social element
आवेदन करने वाले सरफराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर एक मुस्लिम युवक ने जलाभिषेक करने की इच्छा जताई। बकायदा युवक ने एसडीएम से बाहरपीली गांव में मंदिर में जलाभिषेक करने की अनुमति मांगने के साथ अपनी सुरक्षा कर गुहार लगाई।

विज्ञापन


एसडीएम ने श्यामपुर थाना प्रभारी को मुस्लिम युवक को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए। हालांकि युवक का जलाभिषेक करने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। पुलिस ने शांति व्यवस्था को देखते हुए  जलाभिषेक की अनुमति को निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन


जान-माल का खतरा होने कही थी बात
श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर नोआबाद निवासी सरफराज अंसारी सामाजिक सेना नामक संगठन से जुड़ा है। संगठन में सरफराज वरिष्ठ प्रदेश उप प्रमुख है। सरफराज ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि उनका संगठन समाज को एकजुट एवं जागरूक करने संबंधी कार्यक्रम चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रूस लगातार दाग रहा मिसाइल : यूक्रेन से जिया ने अमर उजाला को बताया हाल, बोली- अब धमाके सुनने की आदत हो गई, सन्नाटा चुभता है


इसी कड़ी में वह भगवान शिव की श्रावण पर हरकी पैड़ी से जल भरकर बहारपीली थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार स्थित कुंडी सोठा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहता है।  सरफराज ने कहा था कि ऐसा करने से कुछ असामाजिक तत्व उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनसे जान-माल का खतरा हो सकता है।

ऐसी स्थिति में समाज को एकता का सन्देश देने के उद्देश्य से श्रावण को हरकी पैड़ी से कुण्डी सोटेश्वर महादेव तक ले जाने की अनुमति व सुरक्षा दी जाए। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान को युवक की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद श्यामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सरफराज की जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि सरफराज की आग्रह को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed