{"_id":"5d3ad1c48ebc3e6d117f2915","slug":"haridwar-kushavarta-ghat-has-been-captured-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में भोलेनाथ की इस 'संपत्ति' पर हुआ अवैध कब्जा, कोर्ट में पहुंचे भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में भोलेनाथ की इस 'संपत्ति' पर हुआ अवैध कब्जा, कोर्ट में पहुंचे भक्त
Fri, 26 Jul 2019 04:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Jul 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित कुशावर्त घाट को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए भक्तों ने हरिद्वार कोर्ट में याचिका दर्ज की है। बता दें कि इंदौर की पूर्व महारानी देवी अहिल्याबाई द्वारा हरिद्वार में बनाए गए कुशावर्त घाट को भगवान भोलेनाथ को समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद हरिद्वार का कुशावर्त घाट 2009 में बिक गया था। लंबे समय से घाट को तोड़कर होटल आदि बनाने की कोशिश की जा रही है। घाट के संरक्षक और पाल महासंघ के विजय सिंह पाल द्वारा यह मुद्दा मप्र शासन और इंदौर जिला प्रशासन के ध्यान में लाया गया। इसके बाद साल 2014 में इसकी जांच हुई और तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने घाट सहित खासगी ट्रस्ट की सभी संपत्तियों को मप्र शासन में निहित बताया। इन संपत्तियों को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में भी केस चल रहा है।
विज्ञापन
अब हरिद्वार के भक्तों ने भी इस घाट को बचाने के लिए हरिद्वार जिला कोर्ट में याचिका दर्ज की है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आज इस याचिका पर सुनवाई हो रही है। सेवक वेदप्रकाश, अनिल पाल और अशोक भारद्वाज के जरिए यह याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन