फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Controversial statement of Dharma Sansad went viral on social media, police registered a case

हरिद्वार: धर्म संसद के विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल, वसीम रिजवी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 24 Dec 2021 11:31 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 24 Dec 2021 11:31 AM IST
सार

हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में तीन दिनों तक चली धर्म संसद में कथित रूप से समुदाय विशेष के खिलाफ कुछ भाषण दिए गए थे। इसके बाद इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
Haridwar: Controversial statement of Dharma Sansad went viral on social media, police registered a case
धर्म संसद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में आयोजित हुई तीन दिवसीय धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद अब उत्तराखंड पुलिस ने ज्वालापुर के स्थानीय निवासी गुलबहार खान की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार नगर कोतवाली में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) व कई अन्य के खिलाफ धारा 153a में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


वसीम रिजवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिछले दिनों खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयर मैन वसीम रिजवी (वर्तमान नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी) समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में आयोजित हुई तीन दिवसीय धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के ज्वालापुर निवासी गुलबहार खान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि धर्म संसद में वसीम रिजवी और अन्य लोगों ने भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम रिजवी व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 153-ए में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

धर्म संसद में मौजूद थे बीजेपी के नेता और कई संत

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 24 घंटे में आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने पर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष वाद किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि इस धर्म संसद में बीजेपी के नेता और कई संत मौजूद थे। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी का कहना है कि कार्यक्रम नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। यदि कोई शिकायत आती है तो उसे कोतवाली नगर में ट्रांसफर किया जाएगा।

धर्म संसद के विवादित बयान वायरल 
हरिद्वार के वेद निकेतन में हुई धर्म संसद में दिए गए विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने अपने ट्वीटर एकाउंट से इस मामले में ज्वालापुर कोतवाल को शिकायत भेजी है। हालांकि, शिकायत में एचएसओ का नाम चंद्र चंद्राकर नैथानी के बजाय योगेश सिंह देव लिखा है। वहीं एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय व सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को भी इसकी कापी की है। जबकि यह दोनों अधिकारियों का तबादला हो चुका है। 

हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में तीन दिनों तक चली धर्म संसद हुई थी। आरोप है कि समुदाय विशेष के खिलाफ कुछ भाषण दिए गए थे। जिसके बाद इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद आरटीआई और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता साकेत गोखले ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने ज्वालापुर पुलिस स्टेशन में एसएचओ को शिकायत दी है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 24 घंटे में आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने पर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष वाद किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि इस धर्म संसद में बीजेपी के नेता और कई संत मौजूद थे। कोतवाल चंद्रचंद्राकर नैथानी का कहना है कि कार्यक्रम नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। यदि कोई शिकायत आती है तो उसे कोतवाली नगर में ट्रांसफर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed