फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: Clash between two groups in Pathri, one youth died in firing

Haridwar : पथरी में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, गोली लगने से एक युवक की मौत... फायरिंग में दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
सार

दोनों तरफ से गोलियां चल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Haridwar: Clash between two groups in Pathri, one youth died in firing
घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात युवकों के दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। घायल को अस्पताल में भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


घटना रविवार की रात बहादरपुर जट रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जब बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से गांव लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच पहले से ही तनातनी चली आ रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से गोलियां चल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में गोलियों की आवाज से लोगों में अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Fatehabad News: भूमि विवाद में बीराबदी गांव में फायरिंग, दोनों पक्षों के 14 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी। राजन को कनखल सतीकुंड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए आसपास के थाना कोतवाली की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से  तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तन जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था।  

यह भी पढ़ें : Punjab: पिस्तौल रिकवरी के लिए लेकर गए गैंगस्टर ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

संघर्ष में एक की मौत हुई है। दूसरे की हालत गंभीर है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखे। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed