{"_id":"6aecbe28d3694889fe0b0005","slug":"tractor-mechanic-dies-after-colliding-with-wild-animal-while-returning-home-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: घर लौटते समय जंगली जानवर से टकराकर ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: घर लौटते समय जंगली जानवर से टकराकर ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत, इलाके में फैली सनसनी
Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
सार
मुनेश मनुबांस में ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान चलाते थे। वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर अचानक उनकी बाइक किसी जंगली जानवर से टकरा गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
मनुबांस में ट्रैक्टर की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय मैकेनिक मुनेश की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौटते समय दौलतपुर से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर उनकी बाइक किसी अज्ञात जंगली जानवर से टकरा गई। हादसे में मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मूलदासपुर उर्फ माजरा निवासी मुनेश पुत्र मुनिया मनुबांस में ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान चलाते थे। गुरुवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर अचानक उनकी बाइक किसी जंगली जानवर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा और दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसा किसी अज्ञात जंगली जानवर से टकराने के कारण होना सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।