{"_id":"6ac4d0bdb60decb572053b85","slug":"haridwar-air-force-personnel-killed-after-being-hit-by-a-bus-had-come-from-up-for-ganga-snan-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: बस की टक्कर से एयरफोर्स के जवान की मौत, गंगा स्नान के लिए यूपी से आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: बस की टक्कर से एयरफोर्स के जवान की मौत, गंगा स्नान के लिए यूपी से आए थे
Tue, 06 Oct 2026 04:16 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:16 PM IST
सार
दो युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे और हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हरिद्वार में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार के कनखल कोतवाली क्षेत्र में देर रात बस की टक्कर लगने से एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई जबकि उनका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे और हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे थे। मृतक की पहचान योगेश जादौन निवासी जेवर गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह भारतीय वायु सेवा ग्वालियर में तैनात थे।
विज्ञापन