फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar 7 people died due to drinking raw liquor police reached the spot

Haridwar: कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप, एसओ समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित

Sat, 10 Sep 2022 06:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 10 Sep 2022 06:47 PM IST
सार

हरिद्वार के फूलगढ़ में शनिवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही मातम मच चुका गया। कई घरों से चीख-चीखकर रोने की आवाजें आ रही थीं। कच्ची शराब पीने से यहां सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Haridwar 7 people died due to drinking raw liquor police reached the spot
कच्ची शराब पीने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच फूलगढ़ और दो शिवगढ़ के रहने वाले थे। दो ने शुक्रवार और पांच ने शनिवार को दम तोड़ा।

विज्ञापन


शराब किन प्रत्याशियों ने बांटी थी, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। एसएसपी ने पथरी थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। जनपद में 26 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। जानकारी के अनुसार इन दिनों गांवों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की तरफ से कच्ची शराब बांटी जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम भी कुछ प्रत्याशियों ने गांव के कई लोगों को कच्ची शराब बांटी थी। शराब पीने के बाद ग्रामीण अपने घरों में जाकर सो गए। शराब पीने वालों को रात में खून की उल्टी होने लगी और पांच की हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मरने वालों में फूलगढ़ निवासी बिरम सिंह (55) पुत्र स्व. बलजीत सिंह, राजू (45) पुत्र सेवाराम, अमरपाल (36) पुत्र गोपाल, अरुण उर्फ काके (38) पुत्र चंद्रभान और शिवगढ़ निवासी मनोज (32) पुत्र धर्मवीर सिंह हैं। जबकि फूलगढ़ निवासी तेजपाल उर्फ तेजू (62) पुत्र स्व. राम सिंह और शिवगढ़ निवासी इश्मपाल (35) पुत्र राजेंद्र की शुक्रवार सुबह मौत हो गई थी। इन दोनों ने भी बृहस्पतिवार शाम प्रत्याशियों की बांटी कच्ची शराब पी थी। रात में दोनों को खून की उल्टियां हुई थीं। ग्रामीणों ने इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही कर दिया था।
 

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
दो दिन में सात ग्रामीणों के मौत की सूचना आसपास के गांवों में आग की तरफ फैल गई। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पथरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। चार लोगाें के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने कहा कि शनिवार को चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें से शराब पीने से दो की ही मौत हुई है। एक की बीमारी और एक की आपसी मारपीट के कारण जान गई। एक और व्यक्ति की मौत की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को हुई दो ग्रामीणों की मौत की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। एसएसपी ने बताया कि चारों लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। इसलिए विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। 




ये भी पढ़ें...नई परेशानी: Uksssc की पांच परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब 52 हजार युवाओं को दोबारा करनी होगी परीक्षा की तैयारी

मृतक

  • बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
  • राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
  • अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
  • अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
  • मनोज 32 निवासी शिवगढ़
  • तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
  •  इश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed