{"_id":"62d59da6f6042e38836c9a87","slug":"har-har-mahadev-resonated-in-the-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan-haridwar-news-drn417582427","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण के पहले सोमवार भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण के पहले सोमवार भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
बड़ी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िएं ।
- फोटो : HARIDWAR
सावन के पहले सोमवार को शहर से लेकर देहात तक के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ कांवड़ियों ने शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करके पूजा अर्चना की। हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से सभी शिवालय गूंज उठे। शहर के कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर के अलावा प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने के मिली।
श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर शहर के दक्ष प्रजापति मंदिर, विल्वकेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। भगवान शिव का फूलों से विशेष शृंगार किया गया। सुबह चार बजे से ही दक्ष प्रजापति मंदिर, विल्वकेश्वर महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, द्ररिद्र भंजन मंदिर, नीलेश्वर महादेव, कुंडी सोटा मंदिरों में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन भी लंबी होती चली गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद से पंचामृत से अभिषेक किया। फूल, धतूरा, भांग, बेलपत्र व धूप दीप से शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के मंदिरों में रुद्राष्टाध्यायी के श्लोकों का उच्चारण कर शीश नवाया। शाम को कई शिव मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
सोमवार के अवसर पर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बम और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मंदिरों और उसके आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया।