{"_id":"5749deda4f1c1be849690f56","slug":"haeeskool-mein-deepeees-ka-raha-dabadaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में डीपीएस का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में डीपीएस का रहा दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 28 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
िररिजल्टट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर का दबदबा रहा है। स्कूल के 45 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए में शामिल होकर डीपीएस को नंबर वन पर रखा है। डीएवी जगजीतपुर के भी 10 सीजीपीए में 38 छात्र-छात्राएं शामिल है। कभी सभी परीक्षाओं में टॉप पर रहने वाले केंद्रीय विद्यालय भेल का नंबर नीचे खिसक गया है।
सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में डीपीएस रानीपुर की बादशाहत कोई नहीं तोड़ पाया। इंटरमीडिएट में 36 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए तो अब हाईस्कूल में भी नंबर एक पर डीपीएस 45 छात्र-छात्राओं के साथ रहा। दूसरे नंबर पर डीएवी जगजीतपुर इंटर में भी और अब हाईस्कूल में भी रहा। डीएवी के 38 छात्र-छात्राएं 10 सीजीपीए में शामिल रहे। कोई अन्य स्कूल इन दोनों के आसपास तक के प्रतिशत अंकों में शामिल नहीं हो सका। अन्य स्कूलों में हाईस्कूल में मां सरस्वती बहादराबाद स्कूल का तीसरा नंबर 26 छात्र-छात्राओं के साथ रहा। सेंटमेरी पब्लिक स्कूल ज्वालापुर चौथे नंबर पर रहा। इस स्कूल के 21 छात्र-छात्राएं 10 सीजीपीए में शामिल रहा। शिवडेल जगजीतपुर के छात्रों ने भी दमखम दिखाते हुए 14 का स्कोर प्राप्त किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय भेल का नंबर रहा जिसमें कि कुल 12 छात्र-छात्राएं की 10 सीजीपीए के आंकड़े में शामिल हो सके। निजी स्कूलों पर भारी पडते हुए एक बार फिर डीपीएस और डीएवी ने साबित कर दिया है कि संस्थागत स्कूलों का जलवा कायम है।
10 सीजीपीए में लड़कों ने मारी बाजी
हरिद्वार। सीबीएसई के हाईस्कूल में परीक्षा परिणाम में लड़कों ने बाजी पलट दी है। सभी स्कूलों में 10 सीजीपीए में लड़कों की संख्या अधिक है।
डीपीएस रानीपुर के 10 सीजीपीए में 45 छात्र-छात्राएं शामिल है। इनमें से 18 लड़की और 23 लड़के है। डीएवी जगजीतपुर में 38 छात्र-छात्राओं में से 15 लड़की और 23 लड़कों ने बाजी मारी है। सेंटमेरी ज्वालापुर में भी 21 में से 8 लड़की और 13 लड़के सूची में है। शिवडेल जगजीतपुर में तो लड़के अधिक संख्या में भारी पड़े है। जिसमें 14 में से कुल 4 लड़की है और शेष 10 लड़के है। मां सरस्वती स्कूल बहादराबाद में 26 में से 14 लड़की है और 12 लड़के है। अचीवर्स होम जगजीतपुर में एक लड़का और एक लड़की 10 सीजीपीए में शामिल है। हालांकि लड़कियां मान रही है कि यदि मेरिट प्रतिशत अंकों में जारी होती तो ऊपर की श्रेणी में वह शामिल हो जाती।