{"_id":"66d631f3ef73b0d2fc0f1ef4","slug":"had-the-police-been-alert-the-criminals-would-have-been-caught-mp-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-122548-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सतर्क होती तो पकड़े जाते बदमाश: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सतर्क होती तो पकड़े जाते बदमाश: सांसद
विज्ञापन
हरिद्वार। पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने धर्मनगरी में ज्वैलर्स के शोरूम में हुई डकैती पर कहा है कि यदि पुलिस सतर्क होती तो अपराधी पकड़े जाते।
रविवार को शोरूम से हुई चार करोड़ की डकैती के बाद हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया में अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं ये अनुभव कर रहा हूं कि पुलिस की जो डूयटी है, वो जहां होनी चाहिए, इसके इतर कहीं और पुलिस काम में लगी हुई। आज मैंने हरिद्वार के एसएसपी से बातचीत की है। उन्होंने आश्वास्त किया है कि वो बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लेगें। मैनें उनसे कहा है कि ये स्थिति ठीक नहीं है।
कहा कि दो साल पहले जब राष्ट्रपति हरिद्वार आए थे, उसी दिन दिन दहाड़े एक बहुत बड़ी करोड़ों की डकैती देहरादून में हुई थी।
इस तरह की घटनाएं दिन दोपहर होना उत्तराखंड के लिए चिंता का विषय है। इसलिए, मैं हमेशा कहता हूं कि पुलिस का बहुत सतर्क रहने की जरूत है। पुलिस अगर सतर्क होती तो अपराधियों को कहीं न कहीं पकड़ लिया जाता। क्योंकि, हरिद्वार से बाहर जाने के लिए बहुत ज्यादा रास्ते नहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस का खौफ गुंडे, बदमाशों में होना चाहिए, ताकि सज्जन लोगों को लगे कि पुलिस हमारी संरक्षक है, जो गुंडे, बदमाश, डकैत, माफिया किस्म के लोग हैं, उनमें पुलिस का खौफ होना चाहिए। उन्हें लगे कि अगर उत्तराखंड में घुसे तो वहां से वापस नहीं लौटेंगे। ये खौफ उनके दिमाग में होना चाहिए। ये काम पुलिस को करना पड़ेगा। जिसकी मुझे जरूत महसूस होती है।
-- -- -- -- -- --