फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukula Kangri University Chancellor Begins Two-Day Visit Felicitation Ceremony Held in Haridwar

हरिद्वार: आज गुरुकुल कांगड़ी विवि में पहली बार कुलाधिपति, दो दिवसीय दौरा, विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Fri, 18 Sep 2026 10:24 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 18 Sep 2026 10:24 AM IST
सार

विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति के आगमन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी।

विज्ञापन

विस्तार

कुलाधिपति और जेबीएम समूह के प्रमुख उद्योगपति सुरेंद्र कुमार आर्य शुक्रवार को पहली बार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे में कुलाधिपति का अभिनंदन समारोह होगा। वह शिक्षक, कर्मियों और विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार आर्य को 26 नवंबर 2025 को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय (विवि) का कुलाधिपति नियुक्त किया गया था। वह नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय में नहीं आए थे। अब 18 और 19 सितंबर को कुलाधिपति विश्वविद्यालय के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और संस्थागत गतिविधियों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन

उनका 18 सितंबर को विश्वविद्यालय आगमन पर स्वागत होगा। वह यज्ञ एवं ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण करेंगे। विश्वविद्यालय भवन में अभिनंदन समारोह किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और दोपहर में स्वामी श्रद्धानन्द व्याख्यान एवं शोध-विवेचन का आयोजन होगा। पुरातत्व संग्रहालय व केंद्रीय पुस्तकालय के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। दिन के अंत में यज्ञशाला में संध्या कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  ब्रिक्स समझौते देंगे पहाड़ी राज्यों के विकास को गति, कई बुनियादी ढांचों पर बढ़ेगा सहयोग

19 सितंबर को कुलाधिपति अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय का भ्रमण करेंगे। संकाय की गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण देखेंगे। कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून जाएंगे। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने बताया कि कुलाधिपति का दौरा विश्वविद्यालय परिवार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कुलाधिपति के दौरे से जुड़े कार्यक्रमों के संयोजक प्रो. प्रभात कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed