{"_id":"5d96460d8ebc3e93c1260df3","slug":"gurukul-university-conferred-gandhi-the-title-of-mahatma-dr-nishank-haridwar-news-drn3217260149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल विवि ने गांधी को महात्मा की उपाधि: डॉ. निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल विवि ने गांधी को महात्मा की उपाधि: डॉ. निशंक
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि में हॉस्टल का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ,गुरुक?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसी विश्वविद्यालय ने गांधी को महात्मा की उपाधि प्रदान की थी। उन्होंने गुरुकुुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की उन्नति और विकास के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के खजाने खोल दिए जाने का भी भरोसा दिलाया।
‘निशंक’ बृहस्पतिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में छात्रावास के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने वेद, उपनिषद और पुराणों को विज्ञान से जोड़कर अनुसंधान के कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने वास्तु शास्त्र और विज्ञान का समन्वय कर नए शोध किए जाने की बात कही। कहा कि देश में काशी विश्वविद्यालय के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में विशाल पुस्तकालय है।
समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह ने की। उन्होंने डॉ. ‘निशंक’ से स्व वित्त पोषित विभागों के लिए 21 करोड़ रुपये के अनुदान का भी आग्रह किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि आज छात्रावास का शिलान्यास हो रहा है। यह विश्वविद्यालय की प्रगति में बड़ा कदम है। उन्होंने विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से प्लास्टिक बैन कर दिए जाने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पंकज मदान किया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. दिनेश चंद्र भट्ट, एआईसीटीई के सलाहकार प्रो. दिलीप मारखेडे, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, ओम प्रकाश जमदग्नि, प्रो. वीके शर्मा, प्रो. महावीर अग्रवाल, प्रो. आरसी दुबे, प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. पीसी जोशी, प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. आरकेएस डागर, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. सोमदेव शतांशु, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. दिनेशचंद्र शास्त्री, डॉ. श्वेतांक आर्य, डॉ. सुनील पंवार, डॉ. धर्मेंद्र बालियान, उत्तराखंड आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रवक्ता डॉ. जयवीर मलिक, पूर्व अध्यक्ष विक्रम भुल्लर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सफल रहा चंद्रयान अभियान
हरिद्वार। डॉ. ‘निशंक’ ने कहा कि भारत का चंद्रयान मिशन अभियान पूरी तरह से सफल रहा है। इसके लिए हमारे वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। उन्होंने नए भारत के विकास के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान िकया।