फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukul removed the director, Prof. Assignment to sati

गुरुकुल निदेशक को हटाया, प्रो. सती को कार्यभार

Thu, 18 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 18 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुकुल आयुर्वेदिक परिसर के निदेशक को उनके कार्यकाल पूरा होने से पहले हटा दिया गया है। अब गुरुकुल की कमान प्रो. राधा बल्लभ सती को सौंपी गई है। प्रो. सती ने कार्यभार लेते हुए गुरुकुल परिसर में आवश्यक सुधार और आयुर्वेद के विस्तार को बढ़ाने की बात कही। हालांकि पूर्व निदेशक उन्हें चार्ज देने के समय मौजूद नहीं रही।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सौदान सिंह ने गुरुकुल परिसर निदेशक बदल दिया। उन्होंने प्रो. मीना आहूजा की जगह परिसर के ही प्रोफेसर राधा बल्लभ सती को निदेशक बना दिया। कुलपति के आदेश पर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे प्रो. राधा बल्लभ सती ने कार्यभार संभाल लिया।  प्रो. राधा बल्लभ सती ने 2005 में गुरुकुल आयुर्वेदिक परिसर में ज्वाइनिंग किया था। इसके तीन साल बाद 2008 में ऋषिकुल परिसर में सेवा दी और दोबारा से 2016 में बतौर रोग निदान और विकृति विभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवा देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रो. मीना आहूजा की तैनाती 14 दिसंबर-2015 में हुई थी। उनके कार्यकाल में पेड़ कटवाने का मामला रहा काफी उछला। बताया जा रहा है कि इसी मामले में और स्टाफ का सहयोग न करने के मामले को लेकर हटाया गया है। प्रो. आहूजा अब अपने मूल विभाग की अध्यक्ष रहेंगी। कुलपति प्रो. सौदान सिंह ने निदेशक बदलने को एक प्रक्रिया के तहत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed