{"_id":"6943e5f6cf674ec3bc0cd496","slug":"growing-anger-among-farmers-due-to-shortage-of-fertilizer-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-142328-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खाद की कमी से किसानों में बढ़ता आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खाद की कमी से किसानों में बढ़ता आक्रोश
Thu, 18 Dec 2025 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
धनौरी। सहकारी समिति कोटा मुरादनगर के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के किसान एक बार फिर खाद की कमी से परेशान हैं। खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान रोजाना सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारियों से वार्ता कर निराश होकर लौट रहे हैं।
समिति के एचडी प्रेम कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व कृषि विभाग की ओर से आई खाद को किसानों में समान रूप से वितरित कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद फिर से खाद की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद समिति पर पुनः खाद पहुंचने की संभावना है, जिसे किसानों में वितरित किया जाएगा।