फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government teachers on work boycott

कार्य बहिष्कार पर रहे सरकारी शिक्षक

Thu, 18 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 18 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी से अभद्रता के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरकारी स्कूलों के शिक्षक कार्य बहिष्कार/चॉक डाउन हड़ताल पर रहे। अधिकांश स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं में गए जरूर गए, लेकिन अध्यापन नहीं कराया। शनिवार तक कार्य बहिष्कार के बाद सोमवार से तालाबंदी की योजना है।      

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. पुष्पा रानी वर्मा ने भाजपा नेता नवनीत परमार के खिलाफ सिडकुल थाने में अभद्रता का मामला दर्ज कराया है। शिक्षक कर्मचारी संघ आरोपी नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। पहले दिन सीईओ, डीईओ माध्यमिक व बेसिक दफ्तरों में कार्य बहिष्कार और दूसरे दिन सभी खंडों में बीईओ व डिप्टी बीईओ कार्यालयों में कर्मचारियों ने काम काम बंद रखा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के तहत शिक्षक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को स्कूलों में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार/चॉक डाउन किया। शिक्षक स्कूल पहुंचे और कक्षाओं में भी गए, मगर अध्यापन नहीं कराया। महासंघ के आह्वान पर कार्य बहिष्कार में उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सहित एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने समर्थन व सहयोग दिया। रणनीति के तहत शनिवार तक ऐसे ही कार्य बहिष्कार और सोमवार से स्कूलों में तालाबंदी की तैयारी की गई है। प्रभारी सीईओ से अभद्रता के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में अशोक चौहान, राजेश सैनी, सुखवीर सिंह चौहान, रविंद्र रोड, जितेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, आशीष कुमार, शैलेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह आदि शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
टस से मस नहीं हो रही पुलिस      
भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन दिनों दिन जोर पकड़ रहा है। दफ्तरों का कामकाज ठप होने के बाद अब स्कूलों में अध्यापन भी बाधित होने लगा है। महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और एसएसपी से भी मिल चुका है, पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। शुक्रवार को महासंघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से भी मुलाकात करेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed