फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government should stop registration of passengers

Haridwar News: यात्रियों के रजिस्ट्रेशन बंद करे सरकार

Mon, 30 Mar 2026 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Government should stop registration of passengers
हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरु होने से पूर्व बैठक कर हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर उत्तराखंड में आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही उत्तराखंड के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

ट्रेवल व्यापारी उमेश पालीवाल ने कहा कि सरकार को भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन को बंद करना चाहिए। वहीं, उत्तराखंड की गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड बंद होना चाहिए। अखिलेश चौहान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के साथ ही उत्तराखंड की वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड भी बंद करना चाहिए। ग्रीन कार्ड केवल उत्तराखंड से बाहर से आने वाली गाड़ियों के ही बनाए जाने चाहिए। वाहन चालक समय-समय पर अपने वाहनों की फिटनेस कराते हैं। विभाग को इसकी फीस भी जमा की जाती है। हर वर्ष सभी गाड़ी से सम्बंधित कागजों के कार्य पूर्ण किये जाते हैं। इसका सारा डाटा संभागीय परिवहन अधिकारी भी मोबाइल पर देख कर कार्रवाई करते हैं, उसके बाद ग्रीनकार्ड का बनाने का कोई औचित्य नहीं है। इस मौके पर सुमित श्रीकुंज, भगवत शर्मा , गोपाल छिब्बर, विनोद सैनी, सूरज शर्मा , राजेश बोहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed