फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government should provide facilities in Gurjar Basti

गुर्जर बस्ती में सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार

Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government should provide facilities in Gurjar Basti
पदार्था में वन गुर्जर बस्ती में शौचालय नहीं बनाये जाने को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर? - फोटो : HARIDWAR
गुर्जर बस्ती गैंडीखाता के वन गुर्जरों ने जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से की। उन्होंने कहा कि बस्ती में सड़क, शौचालय, कैटल शेड और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को लालढांग क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने वन गुर्जरों की समस्याओं को सुना। वन गुर्जरों ने सड़कों की स्थिति अच्छी न होने के साथ क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। वन गुर्जर युवा संगठन के अध्यक्ष अमीर हमजा, मुख्तार चोपड़ा, शमशाद ने वन विभाग के द्वारा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में शासन से पैसा स्वीकृत कराने के लिए कहा। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने वन गुर्जरों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर ईको विकास समिति के अध्यक्ष आजाद चेची, सफी लोधा, जितेंद्र पोखरियाल, शीशपाल पोखरियाल, राजकुमार मिश्रा, नूर आलम चेची, गामी खटाना, जाकिर चेची, मन्ना लोधा, आजाद चेची, मुख्तार चोपड़ा, शमशेर चेची, नूर भड़ाना, दालो कसाना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed