फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government and machinery involved in illegal mining: Shivanand

सरकार और मशीनरी अवैध खनन में लिप्त: शिवानंद

Wed, 24 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Government and machinery involved in illegal mining: Shivanand
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार और पूरी सरकारी मशीनरी अवैध खनन में लिप्त है। उन्होंने कहा कि यदि देवभूमि उत्तराखंड को प्राकृतिक आपदाओं से बचाना है तो लोगों को गंगा में खनन और बांध बनाने का विरोध करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को जगजीतपुर स्थित मातृ सदन में पत्रकारों से बातचीत में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि वह पहले से ही कहते आ रहे हैं कि गंगा में पट्टों की आड़ में दिनरात अवैध खनन किया जा रहा है। माफिया को अवैध खनन करने की पूरी तरह से छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब मंगलवार को हुई कार्रवाई से अवैध खनन का पटाक्षेप भी हो गया। उन्होंने कहा कि गंगा में अवैध खनन करने के लिए मुख्यमंत्री और ऊपर से लेकर नीचे तक अधिकारी मिले हुए हैं। अवैध खनन के चलते गंगा की दशा और दिशा दोनों बदल रहे हैं। इससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने के कारण ही देवभूमि में दैवी आपदाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी तरह से प्रकृति के साथ खिलवाड़ होता रहा तो आने वाले समय में परिणाम और भी गंभीर होंगे। इससे प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गहन चिंतन करना होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता उसी को वोट करे, जो पार्टी प्रत्याशी खनन और गंगा पर बनने वाले बांधों का विरोध करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed