फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ghaziabad couple's seven-month-old child stolen, teams

Haridwar News: गाजियाबाद के दंपती का सात माह का बच्चा चोरी, टीमें जांच में जुटीं

Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad couple's seven-month-old child stolen, teams

विज्ञापन
गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आए एक परिवार का सात माह का बच्चा रात में सोते समय चोरी हो गया। पुलिस और सीआईयू की टीमें गंगा घाटों से लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस टीम को निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला अमेट नगर, विजय नगर गाजियाबाद निवासी शिव अपनी पत्नी रेखा व सात महीने के बेटे अभिजीत के साथ माता-पिता, भाई, बहन के साथ चार दिन पहले 14 जून को हरिद्वार घूमने आया था। घूमने के बाद परिवार के सदस्य गंगा घाट के आसपास ही सो गए। शनिवार रात में बारिश आने पर परिवार के सभी लोग सीसीआर के पास ऊर्जा निगम के कार्यालय परिसर में रूक गए। यहां रात में करीब एक बजे सभी बरामदे में सो गए। शिव की पत्नी रेखा की करीब चार बजे आंख खुली तो बच्चे को गायब देख शोर मचा दिया। परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और बच्चे को ढूंढ़ने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, एसएसआई मुकेश थलेड़ी, रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह रावत तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद अलग-अलग टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं। कोतवाली भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि पुलिस और सीआईयू की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही संभावित स्थानों पर भी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन




-----------------------

छह से अधिक टीमें तलाश में जुटी



बच्चे की तलाश में छह से अधिक टीमें जुटी हैं। दो से तीन टीमें सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए बच्चे को ले जाने वालों को चिहि्न्त करने में जुटी है। अन्य टीमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed