फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Get the money back of the victim of cyber fraud

साइबर ठगी का शिकार संत के रुपये कराए वापस

Thu, 07 Oct 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Get the money back of the victim of cyber fraud
साइबर ठगी का शिकार हुए संत के रुपये साइबर क्राइम सेल ने वापस कराए है। जिसके बाद संत ने एसपी सिटी आफिस पहुंचकर पुलिस का आभार जताया। हरिद्वार पुलिस की साइबर सेल लगातार साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों का रुपया वापस कराने में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि रानीगली भूपतवाला के कमल कुटी निवासी संत कमल नारायण दास ने बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम सेल में शिकायत देकर बताया था कि बीएसएनल का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उनसे साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर ओटीपी प्राप्त किए। जिसके बाद उनके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन

साइबर सेल की नोडल अधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर साइबर सेल टीम ने कमलदास के 39900 को बैंक खाते में वापस कराया। इसके बाद संत एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय से मिले और पुलिस का आभार जताया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि वह किसी अज्ञात व्यक्ति के काल और मैसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी व सीवीवी शेयर ना करें। अज्ञात द्वारा की गई वीडियो कॉल को एक्सेप्ट न करें। यदि किसी को वीडियो काल कर ब्लैकमेल किया जा रहा है तो तुरंत साइबर क्राइम सेल हरिद्वार के हेल्पलाइन नंबर 155260 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed