{"_id":"57ae16834f1c1b2e72ee43ee","slug":"get-rid-of-gas-cylinders-tipping","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर ढोने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर ढोने से मिलेगी निजात
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहर के लोगों को अब गैस गोदाम और वितरण केंद्र पर रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। गैस वाहन का इंतजार भी नहीं करना होगा। उपभोक्ता को जल्द ही पेयजल की तरह एलपीजी गैस भी लाइन से घर पर मिलेगी। गैस पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होते ही गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
एक जमाना था जब शहर के अधिकांश घरों में भी लकड़ी से जलने वाले चूल्हों पर खाना बनता था। मगर अब देहात में भी घर घर गैस चूल्हे दिखाई पड़ते हैं। मांग बढ़ने पर गैस सिलेंडर के लिए कई बार उपभोक्ताओं को मशक्कत करनी पड़ती है। फोन पर गैस सिलेंडर बुक कराने के बाद सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ता है। होम डिलीवरी के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। साथ ही सिलेंडर से गैस चोरी का डर भी मन में बना रहता है। हरिद्वार शहर के उपभोक्ताओं को इन सारी दिक्कतों से जल्द ही निजात मिलने जा रही है।
विज्ञापन
अब गैस के लिए न बुकिंग कराने की जरूरत और न सिलेंडर के लिए लाइन में लगने का चक्कर। घर में गैस कनेक्शन होने पर जितनी जरूरत उतनी गैस आसानी से मिल सकेगी। मध्य हरिद्वार में गैस पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। ऋषिकुल के आसपास पाइप मंगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
----------
मीटर रीडिंग से होगा भुगतान
गैस कनेक्शन लेने पर बिजली की तरह घर में मीटर लगाया जाएगा। महीने में जितनी गैस खर्च होगी, मीटर रीडिंग के आधार पर उतना बिल जारी किया जाएगा। बिल बांटने के दौरान ही जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी।
---------
कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति होने पर कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी। गैस रिफलिंग और घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होने के कारण कालाबाजारी भी लगातार होती है। पाइप लाइन में वैध कनेक्शन होने पर केवल उपभोक्ता ही गैस का इस्तेमाल कर पाएंगे।
-----------------
गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने का कहा गया है। जल्दी से जल्दी यह प्रोजेक्ट पूरा हो इसके लिए प्रयास जारी हैं।
- हरबंस सिंह चुघ, जिलाधिकारी