फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Get one bigha crop insured at a premium of Rs 115

115 रुपये प्रीमियम में कराएं एक बीघा फसल की बीमा

Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Get one bigha crop insured at a premium of Rs 115
हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2022 के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को मोबाइल वैन को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन ग्रामीण इलाकों में सात जुलाई तक किसानों को क्राप इंश्योरेंस की जानकारी देगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से वैन को रवाना करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि योजना के तहत किसानों की फसलों से जुड़े जोखिमों की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना में फसल की बुवाई से कटाई तक, फसल कटाई के उपरांत हुए नुकसान और स्थानीय स्तर पर आने वाली आपदा भी आच्छादित है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि चावल की फसल (खरीफ) के लिए बीमित राशि 85800 है। जिसका प्रीमियम 115 रुपये प्रति बीघा है।
विज्ञापन

किसानों के हितों को देखते हुए प्रीमियम काफी कम रखा है। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मोबाइल प्रचार वैन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, लीड बैंक मैनेजर संजय संत, एआर कोआपरेटिव राजेश, सुदेश कुमार, अंकिता, तृप्ति और सुनील कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed