Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Get CBI probed into Corona testing fraud

सपा ने की कोरोना टेस्टिंग घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 15 Jul 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Get CBI probed into Corona testing fraud
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के हरिद्वार संगठन ने पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर यूपी सरकार को बर्खास्त करने और हरिद्वार में हुई कोरोना कुंभ फर्जीवाड़े की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशी उनकी पार्टी के जीते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रत्याशियों को डरा-धमका कर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत लिया। इससे लोकतंत्र को ठेस पहुंची है। कहा कि उत्तराखंड में बार-बार मुख्यमंत्री बदलकर सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है, जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा का बुरा हाल है। साजिद ने कहा कि कुंभ में हुए कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी करने के साथ ही लोगों की जान से भी खेला गया है, इसलिए कोरोना जांच फर्जीवाड़े की सीबीआई से जांच कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में श्रवण शंखधर, हाजी शहजाद, मशकूर अहमद, कपिल शर्मा, मुबारिक अली और लव कुमार दत्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed