फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga flowed suit trips

निकलती रही गंगा शोभा यात्राएं

Fri, 13 May 2016 12:22 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 13 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga flowed suit trips
गंगा की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। हरिद्वार की सड़के बृहस्पतिवार को गंगा भक्तों से भरी रही। कहीं यात्रियों को मीठे शर्बत पिलाए जा रहे थे, तो कहीं मिठाइयां बांटी जा रही थी। फलों के प्रसाद भी जगह-जगह वितरित किए गए।

विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित मंडल द्वारा कुशावर्त से सुुुुभाष घाट, बड़ा बाजार, मोती बाजार, राम घाट, विष्णु घाट, बिरला घाट, ललतारौ, डाक घर होते हुए भव्य शोभा यात्रा हरकी पैड़ी तक निकाली गई। पंडित रजनीश, अभिषेक, शैलेश, श्रीकांत वशिष्ट, उमाकांत दीक्षित, प्रदीप झा आदि के संयोजन में इस शोभा यात्रा की रौनक देखते ही बनती थी। मां गंगा की डोली नंगे पांव ले जाई जा रही थी। तपती सड़क पर डोली के आगे पानी डालने के लिए वाहन चल रहा था। हरकी पैड़ी पर पहुंचकर गंगा मैया का विशेष पूजन किया गया। मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचेंद्र झा तथा महामंत्री हिमांशु आडवानी के संयोजन में एक भव्य गंगा यात्रा सब्जी मंडी चौक से प्रारंभ हुई। अनेक बाजारों को भ्रमण करते हुए यह यात्रा हरकी पैड़ी पहुंची। रास्ते में शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर तथा कांग्रेस नेता डा. संजय पालीवाल ने यात्रा का स्वागत किया। हरकी पैड़ी पर हुए पूजन में सैकड़ों व्यापारी एकत्रित हुए। ज्वालापुर के पीठ बाजार से एक अन्य शोभा यात्रा पुरोहित समाज द्वारा निकाली गई। इस यात्रा में धोती-कुर्ता पहने पुरोहितों के साथ व्यापारी और नगर वासी भी चल रहे थे।
विज्ञापन

हर और हरि की नगरी में कई छोटी-छोटी शोभा यात्राएं भी निकली। मोहल्लों के हिसाब से लोग पूजा के थाल लेकर गंगा के घाटों पर पहुंचे। कनखल के सती घाट, राज घाट और दक्ष घाट पर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ज्वालापुर के सीता घाट, दुर्गा घाट, सिंहद्वार घाट, कबीर घाट, विश्वकर्मा घाट आदि पर भी गंगा पूजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed