{"_id":"bd50d0372689877a1975b74574b40468","slug":"ganga-encompass-the-saints-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जल के लिए संतों का धरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जल के लिए संतों का धरना आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गंगा में जल की कमी से नाराज सप्तसरोवर क्षेत्र के साधु संत बृहस्पतिवार को अमीरगिरी घाट पर धरना देंगे। धरने का आयोजन अभा सनातन संत समाज द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
संतों की एक बैठक भूपतवाला के पावन धाम में हुई। अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर सहज प्रकाश ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी मां हैं। गंगा में जल न होना सरकार की नाकामी साबित करता है। संत बाहुल्य क्षेत्र से जल न होने से तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो रही है। सनातन समाज के अध्यक्ष श्रीमहंत विनोद गिरी ने कहा कि जिन घाटों पर जल धारा नहीं आ रही है उन घाटों पर सफाई जरूरी है। किसी भी विभाग का अधिकारी गंगा सफाई का जिम्मा नहीं लेता। सध्वी चन्द्रकांता ने कहा कि सभी घाटों पर गंगा जल बहना चाहिए। महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने कहा कि गंगा भारत की आस्था का प्रतीक है। हरिद्वार का अस्तित्व गंगा पर टिका हुआ है। यदि स्नान के दिन जल न आया तो स्नान कहां होगा। बैठक में साधनानंद, गणेशनाथ, सुरेशानंद, धीरेन्द्र पुरी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन